चुराह के युवक की तलवाड़ा में हत्या, खड्ड में फेंका शव

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत कल्हेल से तीन जून को लापता युवक का गला-सड़ा शव तलवाड़ा की खड्ड में मिला है। मृतक की पहचान यासीन (28) पुत्र नुरू निवासी गांव घिल्ली डाकघर कल्हेल के रूप में हुई है।

युवक ने नया पिकअप वाहन खरीदा था। उसके रहने का कोई भी स्थायी ठिकाना नहीं था। कभी वह अपनी बहन के घर तो कभी अपने अन्य रिश्तेदारों के घर पर रहता था।

तीन जून को वह अचानक लापता हो गया। जब उसका कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा तो उसकी बहन और जीजा ने नकरोड़ पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

शिकायत मिलते ही चौकी प्रभारी एएसआई अशोक पठानिया की अगुवाई में टीम उसकी तलाश में जुट गई। दस जून को पुलिस ने उसके फोन कॉल की हिस्ट्री की मदद से ऊना की तरफ रवानगी की। रविवार को पुलिस टीम ने उसकी नई गाड़ी के साथ हत्या के आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी अपने गुनाह को छुपाने के लिए पुलिस को गुमराह करता रहा। उससे पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम रविवार रात को उसे चंबा ले आई। रात को जब पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

पुलिस को बताया कि उसने तीन जून को ही यासीन का कत्ल कर दिया था और उसकी लाश को खड्ड में फेंक दिया था। उसकी लाश को वह पुलिस को दिखाने के लिए तैयार हो गया। देर रात को ही चंबा से पुलिस टीम तलवाड़ा के लिए रवाना हो गई।

सोमवार सुबह पुलिस ने आरोपी के साथ तलवाड़ा की खड्ड में लापता युवक का शव बरामद किया जिसे जंगली जानवरों ने नोच दिया था। आरोपी ने युवक का कत्ल नई गाड़ी को हथियाने के लिए किया था। चंबा पुलिस ने इस घटना की जानकारी तलवाड़ा थाना की पुलिस काे दी।

इस मामले में आगामी कार्यवाही तलवाड़ा थाना की पुलिस टीम करेगी। परिजनों को शव पोस्टमार्टम के बाद ही मिल पाएगा।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...