सरकारी स्कूलों की तर्ज पर प्राइवेट स्कूलों में भी हो शिक्षकों की वायोमेट्रिक उपस्थिति-सीटू

--Advertisement--

काँगड़ा – व्यूरो रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की बायोमेट्रिक एटेंडेंस लगानी की उच्च शिक्षा निदेशक से सीटू काँगड़ा के अध्यक्ष केवल कुमार ने मांग उठाई है।

उनका कहना है कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाई जाती है लेकिन बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक एटेंडेंस नहीं लगाई जाती जो कि चिंता का विषय है।

जिस प्रकार बोर्ड के अधीन आते सरकारी स्कूलों में भी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाई जाती है तो प्राइवेट स्कूलों में शिक्षको के लिए बायोमेट्रिक क्यो नहीं है।

कुछ स्कूलों में ये भी देखा गया है अपनी शैक्षणिक योग्यता पूर्ण न करने वाले व्यक्ति भी स्कूलों में बच्चों को पढा रहे है। तथा कागजों में खानापूर्ति के लिए नाम चढ़ा दिए जाते है।

ऐसे में अगर वायोमेट्रिक एटेंडेंस से प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को मौका मिलेगा। उन्होंने उच्चशिक्षा निदेशक से मांग की है कि जल्द से जल्द प्राइवेट स्कूलों में शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने के आर्डर दिए जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...