भटियात: घर के नजदीक के जंगल में सदिग्ध अबस्था में मिला जोलना पंचायत के युबक का शव

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

भटियात की जोलना पंचायत के एक युबक का शव सदिग्ध अबस्था में घर के नजदीक के जंगल में मिला है। जानकारी के अनुसार शरीफ उम्र 27 पुत्र शूम निबासी जोलना जो कि पिछले 3 दिनों से अपने घर से गायब चल रहा था तथा परिजनों द्वारा तलाश करने पर शरीफ मृतक अबस्था में उसके घर के समीप के जंगल में पाया गया।

मृतक शव सड़ने शुरू हो गया था शव के बरामद होने के तुरंत बाद परिजनों ने सोमबार को इस घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुँच कर संदिग्ध अबस्था में हुई मौत के साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं तथा शव को भी पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।

वताया जा रहा है कि मृतक युबक कांगड़ा जिला के राजा तलाव के क्षेत्र में दिहाड़ी लगाता था तथा पिछले कुछ दिनों से घर आया था तथा दो दिनों से कहीं नजर न आने व उसके काम पर भी न होने की सूचना मिलने पर सोमबार सुबह ही सिहुंता पुलिस चोंकी में गुमशुदगी की सूचना दी थी।

परंतु इसी दौरान घर के आसपास की तलाशी के दौरान युबक को मृत अबस्था में तलाश लिया गया। फिलहाल मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...