हिमाचल विस बाल सत्र: सदन में बाल विधायकों ने उठाए प्रदेश के विभिन्न मुद्दे, हुई तीखी बहस

--Advertisement--

हिमाचल विस बाल सत्र: सदन में बाल विधायकों ने उठाए प्रदेश के विभिन्न मुद्दे, हुई तीखी बहस

चम्बा – भूषण गूरूंग 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सोमवार को बाल सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में सरकार यानी सत्ता पक्ष और विपक्ष की भूमिका संभाले नन्हें बच्चों में तीखी बहस हुई।

बच्चों ने हिमाचल विधानसभा में प्रदेश के विभिन्न विषयों पर मुद्दे उठाए। 68 बच्चों ने हिमाचल के 68 विधायकों की तरह काम किया। डिजिटल बाल मेले में 25 हजार लोगों ने सहभागिता दर्ज की।

डिजिटल बाल मेला की ओर से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के तत्वावधान में इस बाल सत्र का आयोजन हुआ। सत्र सुबह 11:00 बजे शुरू हुआ।

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा पहली बार 68 चयनित बाल विधायकों की साक्षी बनी। विशेष प्रक्रिया से हिमाचल प्रदेश विधानसभा बाल सत्र के लिए बच्चों की सरकार का गठन किया गया।

स्पीकर, मुख्यमंत्री समेत 13 कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री और चार संसदीय सचिवों का चयन किया गया। मंत्रियों के चयन की प्रक्रिया के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी चुने हुए बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुलाकात की।

इस दौरान अध्यक्ष ने गठित बाल कैबिनेट के साथ तस्वीर खिंचवाई। विधानसभा अध्यक्ष ने बाल सत्र अध्यक्ष को विधायी प्रक्रिया की बारीकियां समझाईं।

अध्यक्ष पठानिया ने बच्चों को बताया कि शिमला की विधानसभा में आजादी से पहले विट्ठलभाई पटेल जैसे दिग्गज महान देशभक्तों ने इसी सदन में स्पीकर पद की गरिमा को बढ़ाया है।

लविश नेगी : स्पीकर, राघव : डिप्टी स्पीकर, जाह्नवी : मुख्यमंत्री, तुषार : उप मुख्यमंत्री, पीयूष गोयल : मुख्य सचेतक, विधानसभा अक्षरा ठाकुर, : गृह मंत्री मिशल : उच्च शिक्षा मंत्री निकुंज रांगटा : स्वास्थ्य मंत्री प्रतीक शर्मा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...