एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

कांगड़ा – राजीव जसबाल 

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में एमसीएम केमिस्ट्री सोसाइटी के सौजन्य से पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय था-हेल्दी एनवायरमेंट फॉर बेटर लाइफ । इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने शिरकत की ।

इस प्रतियोगिता में कुल 17 प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की, जिनमें एमएससी केमिस्ट्री के द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कंचन ने प्रथम स्थान , सरवीण चौधरी ने द्वितीय स्थान और आकृति तथा अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर अध्यापक वर्ग में प्रो संजीव शर्मा, डॉ नरेश शर्मा, डॉ रितु , डॉ कुलदीप सिंह ,डॉ राकेश राणा, प्रो मधुरिका, प्रो साहिल सिंह , डॉ क्षिप्रा सेन, प्रो नंदनी गुलेरिया और प्रो सुरभि भी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...