21 साल के आस्तिक सिंह ठाकुर बने लेफ्टिनेंट

--Advertisement--

21 साल के आस्तिक सिंह ठाकुर बने लेफ्टिनेंट

पालमपुर – नवीन

आस्तिक सिंह ठाकुर मूल रूप से जयसिंहपुर क्षेत्र के निवासी है। वर्तमान में वह पालमपुर में रह रहे हैं। आस्तिक सिंह ठाकुर का जन्म 14 अगस्त 2001 को पालमपुर में अविनाश ठाकुर व निशा ठाकुर के घर हुआ l

आस्तिक सिंह ठाकुर की पूर्ण शिक्षा LKG से +2 तक डीएवी स्कूल पालमपुर से हुई है। यह शुरू से ही है बहुत होनहार छात्र रहे तथा इन्होंने 10th व +2 कक्षा में टॉपर्स में अपनी जगह बनाई।

इसके बाद आस्तिक सिंह ठाकुर ने पहले ही प्रयास मे NIT हमीरपुर, NDA, B.Tec Entry Scheme Army, B. Tec Entry Scheme Navy सभी परीक्षाओं को उत्तीर्ण किया।

पर इन्होंने B .Tec Entry scheme Army में जाने का निश्चय किया और 10 जून को ओटीए गया से पास आउट हुए।

आस्तिक सिंह ठाकुर को उनके पिता अविनाश ठाकुर माता निशा ठाकुर व दादा-दादी ने स्टार लगाए और अब वह 113 मुंबई इंजीनियर मैं टेक्नो वारियर्स के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

इनको आर्मी मे जाने की प्रेरणा अपने दादा-दादी और माता-पिता से मिली। इनके दादा प्रताप सिंह ठाकुर सुबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

आस्तिक सिंह ठाकुर के पिता अविनाश ठाकुर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिद्धपुर सरकारी पालमपुर में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं और माता निशा ठाकुर सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर में शिक्षिका है।

आस्तिक सिंह ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, गुरुजनों व कड़ी मेहनत को दिया।

उन्होंने कहा कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। बशर्ते मंजिल तक पहुंचने का जुनून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगें l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...