डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पुलिस एस्कॉर्ट कार निजी वाहन से टकराई, चालकों को आई चोटें

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

ज्वालामुखी के नजदीक बानू दा खूह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का पुलिस एस्कॉर्ट वाहन एक निजी वाहन से टकरा गया। हादसे में दोनों गाड़ियों के चालकों को मामूली चोटें आई हैं और बाकी सब सुरक्षित रहे।

घटना के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वालामुखी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने चोटिल चालकों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज संबंधित जानकारी प्राप्त की।

हादसे के बाद लगा जाम

बता दें कि उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री अपने वाहन में ज्वालामुखी मंदिर के दर्शन के लिए आ रहे थे कि बानू दा खूह में यह हादसा पेश आया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यहां जाम भी लगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को अपनी धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के साथ देवी दर्शनों के लिए आ रहे थे।

वहीं, शनिवार को उनके साथ लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने माता के दरबार में पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी तथा आशा कुमारी सहित अजय महाजन और सुरेंद्र मनकोटिया उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related