शराबी वामपंथियों द्वारा द्राह्ट से किया गया छात्रावास में आम छात्रों पर हमला

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय फिर हुआ लहूलुहान वामपंथी गुंडों द्वारा आम छात्रों पर किया गया हमला, वामपंथियों द्वारा किया गया हमला पीड़ित छात्र को लगे 16 टांके

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में बीती रात छात्रावास में एसएफआई के गुंडों द्वारा एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष करण बटनागर ने प्रेस विज्ञाप्ति में कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शुरू से ही छात्र हितों में बात करते आई है और छात्रों की आबाज बुलंद करने का काम करती है।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आम छात्रों पर वामपंथियों के द्वारा छात्रावास में किए गए हमले के विरोध में पिंक पेटल पर धरना- प्रदर्शन किया गया।

पिछले कल देर रात को हिमाचल प्रदेश के छात्रावासों में वामपंथियों ने शराब पीकर आम छात्रों पर तेजधार हथियारों के साथ हमला किया। जिसमें छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं।

जिसमें 1 छात्र को 16 टांके लगे हैं। जिसकी हालत बहुत ही गंभीर है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में वामपंथियों द्वारा हमेशा से ही ऐसा रक्त रचित इतिहास हर बार दोहराया जाता है। जिसकी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कड़ी निंदा करता है।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने अनेकों बार प्रशासन के समक्ष यह मांग रखी है कि छात्रावासों में सुरक्षा को बढ़ाया जाए व वहां पर कैमरे लगवाए जाएं व इलीगल एंट्रीज को बंद किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन को बार-बार जगाने के बाद भी उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस धरने के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को भी चेतावनी दी है अगर भविष्य में एक भी छात्र के साथ इन वामपंथियों ने कोई भी नुकसान देने का काम उनको किया तो विद्यार्थी परिषद इस विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र से उग्र आंदोलन करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...