मनेई – व्युरो
लखदाता छिंज मेला बागड़ू मनेई का आयोजन धूमधाम से हुआ जिसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, सोनीपत, दिल्ली, राजस्थान सहित महिला पहलवानों ने शिरकत करके कुश्ती के जौहर दिखाए।
छिंज मेला में एसडीएम काँगड़ा नवीन तंवर ने मुख्यतिथि व कतक चंद बीडीसी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की । मेला कमेटी मनेई के अध्यक्ष कृपाल सिंह संधू सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा मुख्यातिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही मुख्यतिथि को पहाड़ी टोपी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सबसे पहले झंडा रस्म अदा की गई उसके बाद पहलवानों को कुश्ती के जौहर दिखाने के लिए दंगल में छोड़ा गया।छिंज मेले में महिला पहलवानों में भी दमखम दिखाया। मुख्यतिथि एसडीएम काँगड़ा नवीन तंवर ने बताया कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। मेलों से मेलजोल बढ़ता है तथा आपसी प्रेम बनाए रखने व युवाओं को नशे से दूर करने के लिए छिंज मेलों का आयोजन जरूरी है।
छोटी माली का मुकावला राहुल पठानकोट व कृष्ण ज्वाली के बीच हुआ। जिसमें कृष्ण ज्वाली विजेता रहा। विजेता पहलवान को 11 हजार व हारने वाले पहलवान को 9 हजार रूपये देकर सम्मानित किया ।
वहीं वडी माली का मुकावला वव्वू परागपुर व रिंकू दुरगेला के बीच हुआ। जिसमें रिंकू पहलवान विजेता रहा विजेता पहलवान को 21 हजार व हारने वाले पहलवान को 15 हजार रूपये देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्यतिथि वीडीसी सदस्य कतक सिंह ने 11000 रूपये,वावा भोगत के पुजारी की तरफ से 13000 रूपये मेला कमेटी को दिए।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान कृपाल सिंह संधू पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी, पंचायत प्रधान अपर लंज रेखा देवी, पंचायत प्रधान परगोड हेमराज,पंचायत प्रधान ठेहड मंजीत राणा, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल, दर्शन धीमान, तरसेम सिंह,वीडीसी हारचक्कियां तम्मना देवी,निर्मल सिंह,ज्योति प्रकाश,गोवर्धन सिंह, वलदेव पठानिया, जोगिंद्र सिंह, शम्मी धीमान, इंद्रजीत, जनक पटियाल सहित समस्त कमेटी के साथ काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

