गैलेक्सी के बच्चों ने खूब जोश और उमंग से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ में विश्व पर्यावरण दिवस बच्चों के द्वारा आपस में मिलजुल कर मनाया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों ने अपने-अपने घरों से लाए पौधों का अपने नन्हे नन्हे हाथों से पौधारोपण किया और कुछ छात्र – छात्राओं के समूह ने स्कूल मंच पर वृक्षों का महत्व बताते हुए नाटक प्रस्तुत किया जो कि सब के द्वारा सराहनीय रहा।

इसके बाद कक्षा नवमी से बारहवीं तक के बच्चों को वृक्षों का महत्व बताते हुए वन्यजीव अभ्यारण्य नगरोटा सूरियाँ में ले जाया गया जहां पर वन्यजीव विभाग अधिकारी दक्षेश कुमार, पविंद्र राणा और बी. डी. चौहान जी ने बच्चों को जीव-जंतुओं और पेड़ पौधों की आपसी निर्भरता के बारे में समझाते हुए अपने विचार सांझा किए और फिर उनसे वहीं पर छोटे-छोटे पौधों का पौधारोपण करवाया गया । जो उनके लिए स्मरणीय पल रहे।

स्कूल में बच्चों द्वारा पौधारोपण करवाते समय स्कूल प्रबंधक निर्देशक डॉ गुलशन कुमार, निर्देशिका किरण लता वैद्य प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा उपस्थित रहे। स्कूल निर्देशिका किरण लता वैद्य ने बच्चों द्वारा पौधारोपण करते समय उन्हें समझाया कि पेड़ लगाना जितना जरूरी है, उतना ही उनकी देखभाल करना भी जरूरी है।

क्योंकि पेड़ धरती पर जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और मूल्यवान साधन है यह हमें स्वच्छ हवा, जड़ी- बूटियां, फल – फूल और लकड़ियां इत्यादि तो देते ही हैं साथ में हमारे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में हमारी मदद भी करते हैं ।

अंत में स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा ने वन्यजीव विभाग अधिकारी दक्षेश कुमार, पविंद्र राणा और बी. डी. चौहान का विशेष धन्यवाद किया क्योंकि उन्होंने बच्चों को पौधों के साथ-साथ शीतल पेय भी मुहैया करवाया ।

इतनी गर्मी में पौधारोपण के प्रति खासकर लड़कियों का उत्साह देखकर सभी भावविभोर हो उठे । लड़कियों ने अपने हाथों से गड्ढे खोदकर पौधे लगाए जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल, धूल और गड्ढों से जनता बेहाल

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना का निर्माण स्थानीय निवासियों और...

सड़क हादसे में दो बाइक चालक दोषी, एक को जेल, दूसरे को लगाया जुर्माना

हिमखबर डेस्क  सड़क हादसे के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी...

सीयू के धर्मशाला कैंपस के लिए फिर बजट का प्रावधान नहीं, नाराजगी बढ़ी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के...

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली के लिए फूटा लोगों का गुस्सा

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली में देरी अब...