कुठेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

--Advertisement--

कुठेड – मोहिंदर सिंह

जिला कांगड़ा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाठशाला के प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह गुलेरिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यार्थियों द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता नारा लेखन प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में तानिया प्रथम अंजनी द्वितीय और कृष तृतीय स्थान पर रहे! नारा लेखन में अंकिता प्रथम स्थान पूजा द्वितीय स्थान और राघव तृतीय स्थान पर रहे! पेंटिंग कंपटीशन में मनीषा प्रथम मुस्कान ज्योति और रितिका तृतीय स्थान पर रहे!

पाठशाला के प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह गुलेरिया ने तथा उप प्रधानाचार्य व अनिल शर्मा जी ने बच्चों को पर्यावरण को बचाने हेतु विशेष रूप से संदेश दिए तथा साथ ही प्लास्टिक उपयोग ना करने के लिए बच्चों को प्रेरित भी किया!

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ की अर्ध एनएसएस इकाई के द्वारा रैली का आयोजन भी किया गया। जिसमें एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार व सपना रानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिसमें वॉलिंटियर्स द्वारा ‘हरियाली को बढ़ाना है प्लास्टिक को हटाना है’ बच्चों द्वारा नारे लगाए गए। साथ ही इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी पुनीता के द्वारा भी इस रैली का आयोजन करवाया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर विशेष रूप से पूनम, रंजू, अनीता, बलविंदर, बलजिंदर, बलकार व विक्रम तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...