राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रेई मे मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

आज 5 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रेई मे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना मन चंदा ने नीम का पौधा लगाकर बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि किस तरह से पेड़ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर समस्त अध्यापकों व द्रोणाचार्य कॉलेज से आए हुए प्रशिक्षु अध्यापकों ने बच्चों के साथ मिलकर प्रेई गांव में जाकर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया।

उसके बाद विद्यालय में नारा लेखन व वाद विवाद प्रतियोगिता करवाई गई।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रचना मनचंदा सीमा चौधरी, संदीप राणा, सुमित वर्मा, रज्जो देवी नितिन कुमार, कवि राज, कपिल गुलेरिया, कपिल कुमार, योग माया, अर्चना देवी आदि शिक्षकों ने भाग लिया|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...