अमृतसर बॉर्डर पर BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, 3 किलो से अधिक हेरोइन भी बरामद

--Advertisement--

पंजाब – भूपेंद्र सिंह राजू

अमृतसर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने रतनखुर्द गांव के पास नशीले पदार्थों के खेप के साथ एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया।

बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की रात को लगभग 0945 बजे, गहराई वाले क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने अमृतसर के रतनखुर्द गांव के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन का पता लगाया।

उन्होंने बताया कि जवानों ने ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी और पाक ड्रोन को नशीले पदार्थों की खेप सहित मार गिराया।

बाद में क्षेत्र की तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने गाँव के खेतों से एक काले रंग का ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) और इससे जुडे तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...