भरमाड़ – शिबू ठाकुर
उपमंडल फतेहपुर के अधीन बिजली विभाग सब स्टेशन 33kv रैहन में सालाना रखरखाव एवं मरम्मत कार्य जैसे पेड़ों की टहनियों की काट छाँट हेतु कार्य किया जाएगा।
जिसके चलते रैहन,राजा का तालाब, छत्तर, गोलवा,दीनी,कंदोर,परोल एवं आसपास के इलाकों में 6 जून दिन मंगलवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी।
यह जानकारी बिजली विभाग रैहन के सहायक अभियंता चैन सिंह पठानिया ने दी।

