फाइनेंशियल मैनेजर, एजेंसी मैनेजर व एजेंसी डेवेलपर के 50 पदों के लिए साक्षात्कार 7 जून 2023 को

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड धर्मशाला द्वारा फाइनेंशियल मैनेजर, एजेंसी मैनेजर व एजेंसी डेवेलपर के 50 पद भरने के लिए 7 जून 2023 को क्षेत्रीय रोजगार धर्मशाला व 8 जून को उप रोज़गार कार्यालय कांगड़ा में पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

साक्षात्कार प्रातः साढ़े 10  बजे आरम्भ होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं व दसवीं पास  तथा आयु 25 वर्ष से 45 वर्ष रखी गई है।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 25 हजार रुपये वेतनमान दिया जाएगा। उनका कार्यस्थल धर्मशाला रहेगा ।

उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ रोजगार कार्यालय पधार कर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इसे लेकर अधिक जानकारी के लिए 82194-57099 व 78376-36007 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...