नालागढ़ में हो रही चोरियों के मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ़्तार

--Advertisement--

नालागढ़ की कई चोरियों में शामिल बताये जा रहे आरोपी

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

बद्दी-नालागढ़ में चोरियों के मामले में नालागढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा की अगुवाई में टीम ने ये सफलता हासिल की है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कि बद्दी व नलागढ़ में ्लग-अलग चोरी की घटनाओं में शामिल चल रहे थे।

अब पुलिस ने आरोपियों से पुछताछ में जुटी हुई है ताकि चोरी की घटनाओं में माल को रिकवर किया जा सके। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लाडी, अक्षय व मिथुन निवासी मानपुरा को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक वाहन भी रिवकर किया है जिसे चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस अधीक्षक मोहित चावला के बोल

जिला बद्दी पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि नालागढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है और कई मामलों को सुलझाया है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को सीसीटीवी की मदद से भी सुलझाया गया है। उन्होंने शहरवासियों से ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी लगाने का आग्रह किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...