पौंग झील किनारे नहीं रुक रही है अवैध खेती, शिकायत मिलने पर एक्शन में आए अधिकारी

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – व्युरो

पौंग झील के किनारे वन्य प्राणी विभाग की भूमि पर अवैध खेती का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वन्य प्राणी विभाग की दर्जनों एकड़ जमीन को प्रतिबन्ध के बावजूद कांटेदार तारबंदी करके भू माफिया द्वारा धड़ल्ले से खेती का कारोबार किया जा रहा है। जिसकी शिकायत गुलेर पंचायत के निवासी द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं. 1100 पर भी दर्ज करवाई जा चुकी है।

वहीं शिकायत मिलते ही वन्य प्राणी विभाग वन परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां के अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। शिकायत के निवारण हेतु विभाग का एक दल गुलेर पंचायत के साथ लगती वन्य प्राणी विभाग की भूमि में मौके पर पहुंचा।

मौके पर पहुंचे अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा देखा गया कि वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर तारबंदी करके खेती की जा रही है जिसके चलते विभाग द्वारा खेती करने वालों को नोटिस देकर एक सप्ताह के भीतर बाढ़ और तार को उखाड़ने का आदेश दे दिया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बार वन्य प्राणी विभाग ने सख्ती बरतते हुए नगरोटा सूरियां, हरसर, जवाली, सिद्धाथा, धमेटा, फतेहपुर इत्यादि में खेती करने पर प्रतिबन्ध रखा गया लेकिन गुलेर में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। शिकायतकर्ता ने कहा कि अगर प्रतिबन्ध है तो सभी के लिए ही प्रतिबन्ध होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि गुलेर में कुछ मामले ऐसे भी है जहां विभाग की जमीन को आगे पट्टे पर दिया जा रहा है जिससे किराया भी वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा है कि वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर की गई तारबंदी को हटवाया जाए तथा इनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।

शिकायत पर विभाग हरकत में आया और 11 के लगभग लोगों को नोटिस जारी किया गया है जिसमे स्पष्ट तौर पर लिखा है कि अगर एक सप्ताह के भीतर तार और बाढ़ को नहीं उठाते हैं तो माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने पर उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

डीएफओ रेजीनोड रॉयस्टोन के बोल

इस बारे में डीएफओ हमीरपुर रेजीनोड रॉयस्टोन ने कहा कि विभाग को शिकायत मिली है तथा करीबन 11 लोगों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया है कि एक सप्ताह के भीतर तार और बाड को हटाया जाए अन्यथा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों तथा वन और संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य जगहों पर भी वन्य विभाग द्वारा डिमार्केशन करवाकर वन्य प्राणी विभाग अपनी जमीन को खाली करवाएगा।

विधायक के मंच से खुलेआम बोल

विधायक होशियार सिंह ने मंच से खुले आम बोले कि पौंग डैम की जमीन पर अगर विभाग खेती नहीं करने देगा तो लोगों को लेकर शिमला जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...