बुजुर्ग किसान ने 20 लाख की जमीन पटवारखाने के लिए की दान, 12 राजस्व गांवों को मिलेगा लाभ

--Advertisement--

एक किसान ने अपनी 20 लाख की जमीन पटवारखाने के लिए दान कर दी हैउनका एक बेटा पेट्रोल पंप पर काम करता है व दूसरा टैक्सी चलाकर अपने परिवार को संभाल रहा है। ऐसे में लाखों की जमीन दान करना साधारण बात नहीं है।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के एक बुजुर्ग किसान ने अपनी करीब 20 लाख की जमीन पटवारखाने के लिए दान कर दी है। इसकी सामज के करीब चार हजार लोगों को फायदा होने की संभावना है। बिलासपुर के भागीरथ शर्मा केवल अपने जिले या राज्य ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए प्रेरणा बने हैं।

एक एक पैसे के लिए मोल भाव और जमीन के छोटे छोटे टुकड़े को लेकर जिंदगी की जंग लड़ने वाले तो हजारों देखे हैं, लेकिन बिलासपुर के भागीरथ शर्मा जैसे खेती बाड़ी करने वाला साधारण परिवार का किसान पहली बार देखा है।

अपने घर से चार बेटियों को अपने ससुराल विदा करने के बाद दो बेटों का विवाह किया और उसके बाद खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करने वाले इस किसान ने खारसी चौक पर अपनी तीन विस्वा जमीन पटरवारखाने के लिए दान कर दी है। ये जमीन इस समय करीब 20 लाख के करीब की कीमत की है।

एक बेटा पेट्रोल पम्प पर तो दूसरा ड्राइविंग का करता है काम

भागीरथ शर्मा को अपने समाज की चिंता है। उन्होंने परिवार की एकजुटता को लेकर एक बड़ा उदाहरण पेश किया है खासकर कि ऐसे समय में जब जमीन के छोटे-छोटे टुकड़ों के लिए मिनटों में रिश्तों को तोड़ दिया जाता है। भागीरथ ने उम्र 74 साल है।

वे अपनी चार बेटियों और दो बेटों की शादी कर चुके हैं। वे एक सामान्य परिवार से हैं और खेती बाड़ी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते आ रहे हैं। उनका एक बेटा पेट्रोल पंप पर डयूटी करता है और दूसरा बेटा टैक्सी चलाकर अपने परिवार को संभाल रहा है। ऐसे में इस तरह के परिवार से लाखों की जमीन दान करना साधारण बात नहीं है।

राजस्व विभाग के नाम की अपनी 20 लाख की जमीन

सोमवार को तहसीलदार कार्यालय पहुंकर उन्होंने जमीन राजस्व विभाग के नाम करवा दी। अब जल्द ही साई खारसी पटवार सर्कल में अपना पटवार खाना होगा। 2021 से यहां पटवारखाना एक कमरे में चलाया जा रहा था। उनकी इस पहल से 12 राजस्व गांवों को लाभ मिलेगा। इसमें तीन पंचायतों साई खारसी, दिकथली बाड़नू और सुई सुरहाड़ शामिल हैं।

यहां लगभग चार हजार के करीब आबादी को इस पटवार खाना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जमीन दान करने की सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। दानी सज्जन भागीरथ व परिवार की तरफ से कोई भी मांग नहीं है और उन्होंने यह जमीन खुशी से राजस्व विभाग को प्रदान की है।

साई खारसी से बीडीसी आत्मदेव शर्मा ने कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं, जो दूसरों के बारे में सोचते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...