टांडा में पगार को तरसे आउटसोर्स कर्मी

--Advertisement--

135 नर्सेज, 96 वार्ड ब्वायज, सफाई कर्मचारी और सिक्योरिटी गार्ड को नहीं मिला मार्च-अप्रैल का वेतन

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

डा. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल में कोविड आउटसोर्स कर्मचारीयों को अभी तक मार्च-अप्रैल माह का वेतन नहीं मिल पाया है। ढाई महीने से कोविड आउटसोर्स कर्मचारी अपने वेतन का इंतजार कर रहें है।

विकट समय में जब कोरोना काल चल रहा था जब सब लोग अपने अपने घरों में बंद हो गए थे उस समय इन कोरोना वॉरियर्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी परंतु आज ये कोविड कर्मचारी वेतन को तरस रहे हैं।

हालांकि अन्य आउटसोर्स कर्मचारीयों को वेतन दे दिया गया है। कोविड के समय में रखे गए 135 नर्सेज, 96 वार्ड ब्वाय, सफाई कर्मचारी व 4 सिक्योरिटी गार्ड का 31 मार्च को कार्यकाल पूरा हो गया था और उनके कार्यकाल के खत्म होने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था परंतु दबाव बनने के चलते इन कोविड आउटसोर्स कर्मचारीयों को फिर से काम पर रख कर इनकी नौकरी को बहाल कर दिया गया था।

इन आउटसोर्स कर्मचारियों को काम पर रख तो लिया गया था और इन आउटसोर्स कर्मचारीयों को तीन महीने के लिए जून माह तक सेवा विस्तार दे दिया गया है, परंतु उन्हें मार्च और अप्रैल महीने का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है ऐसे में इन कोविड आउटसोर्स कर्मचारियों को चिंता सताने लगी है की घर का खर्चा कैसे चलेगा बच्चों के स्कूल की फीस कैसे भरेंगे।

अभी भी असमंजस की स्तिथि बनी हुई है की इनकी सेवाओं को बढ़ा दिया गया है, पर आगे जून के बाद नौकरी का क्या होगा ऊपर से वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है इन लोगों की चिंताएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं की परिवार के अन्य खर्चों को पूरा कैसे किया जाएगा।

ठेकेदार बोला विभाग से नहीं हो रही पेमेंट

टांडा अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारीयों के ठेकेदार सुशील कुमार ने कहा कि हमें विभाग की तरफ से पेमेंट नहीं हो रही है, पिछले पांच महीनों से विभाग की तरह से कोई पेमेंट नहीं हुई है। इन कर्मचारियों को में अपनी तरफ से पिछले पांच महीनों से वेतन दे रहा हूं और मैं कई बार पत्र लिखकर भी विभाग को सूचित किया है की जल्द पेमेंट को रिलीज किया जाए ताकि इन कर्मचारियों को वेतन दिया जा सके। जैसे ही पेमेंट हो जाएगी इन कोविड आउटसोर्स कर्मचारीयों को वेतन दे दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...