हिमाचल की बेटी रशिन शर्मा बनी मिस भारत -2023 की विजेता, दूसरी रनरअप भी प्रदेश की बेटी

--Advertisement--

अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता निर्देशक डा. महेश यादव द्वारा नई दिल्ली के वाई.एम.सी.ए. ऑडिटोरियम में मिस भारत- 2023 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ज्वालाजी की बेटी रशिन शर्मा ने मिस भारत 2023 का खिताब जीता।

शिमला – नितिश पठानियां

अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन्स के निर्माता निर्देशक डा. महेश यादव द्वारा नई दिल्ली के वाई.एम.सी.ए. ऑडिटोरियम में मिस भारत- 2023 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ज्वालाजी की बेटी रशिन शर्मा ने मिस भारत 2023 का खिताब जीता।

प्रतियोगिता मेें प्रथम रनरअप बिहार की निधि झा रही तथा द्वितीय रनरअप हिमाचल की मिस अग्रिमा शर्मा रही जो परीक्षा की वजह से आ नहीं सकी और उन्होंने प्रतियोगिता ऑनलाइन की।

10 मई को मिस भारत-2023 प्रतियोगिता में मुख्यातिथि व जूरी मैम्बर्स राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजमणि पटेल, तिब्बती पार्लियामैंट के पूर्व उप स्पीकर आचार्य येशी, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम गंभीर और मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2021-22 डा. मिस निकिता मान थीं।

प्रतियोगिता के प्रारंभ में डा. महेश यादव, डा. निकिता मान ने परम पावन दलाई लामा जी को मानवता करुणा और अहिंसा के पथ को जीवित रखने की लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अभिनंदन किया।

इस शो का आयोजन भारत तिब्बत मैत्री थीम पर आधारित था। मिस रशिन शर्मा को मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2021-22 डा. निकिता मान ने ताज पहनाया।

प्रतियोगिता में सिक्किम, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों प्रतिभागियों ने उपस्थित होकर व ऑनलाइन भी भाग लिया। मिसेज कैटेगरी में इंदौर की विनीता कुमार ने मिसेज भारत-2023 का टाइटल जीता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...