खाई में लुढ़की बाइक, 3 युवक घायल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

पठानकोट-चम्बा-भरमौर एन.एच. पर रजेरा के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 3 युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

घायलों में संजय कुमार (21) निवासी सपड़ी, भव्य निवासी (22) निवासी द्रोभी मोहल्ला तथा दिव्यांस (22) निवासी मोहल्ला चरपट शामिल हैं। ये तीनों चम्बा की तरफ आ रहे थे। रजेरा के पास पहुंचने पर बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बाइक सड़क से नीचे लुढ़क गई।

इस दौरान तीनों घायल हो गए। बाइक गिरने के बाद राहगीर,आसपास के दुकानदार व लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए तथा घायलों को उपचार के लिए मैडीकल कालेज पहुंचाया।

इस दौरान लोगों की सूचना पर अग्निशमन व पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करके जांच शुरू की है। दुर्घटना के तुरंत बाद अगर बचाव का कार्य शुरू नहीं किया जाता तो युवकों की जान भी जा सकती थी।

बरहाल युवकों की हालत खतरे से बाहर है। सदर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि युवकों के बयान के बाद मामले की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...

काँगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार 6 से 10 जुलाई तक

हिमखबर डेस्क क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

वन विभाग में रखे जाएंगे रिटायर्ड नायब तहसीलदार, कानूनगो-पटवारी, आवेदन 20 तक

हिमखबर डेस्क वन वृत्त हमीरपुर में वन भूमि के सर्वे,...