स्टोन क्रशर के विरोध में विधायक काजल से मिले ग्रामीण

--Advertisement--

पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पवन काजल को सौंपा ज्ञापन, काम रोकन की उठाई मांग

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

ग्राम पंचायत जानियांकड में लगाए जा रहे स्टोन क्रेशर का ग्रामीणों ने विरोध किया है। रविवार को मंडल ने विधायक पवन काजल को मांगपत्र सौंपकर स्टोन क्रेशर की परमिशन को शीघ्र निरस्त करवाने की मांग रखी।

प्रधान चंदू लाल ने कहा धन्ना सेठ के दबाव में स्थानीय प्रशासन स्टोन क्रेशर लगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों पर दबाव डाल रहा है। लेकिन क्षेत्र के हित व ग्रामीणों के सहयोग से स्टोन क्रेशर का विरोध यथावत जारी रहेगा।

उन्होंने कहा स्टोन क्रेशर लगने से गांव की उपजाऊ जमीन को खतरा उत्पन्न हो गया है। अगर प्रशासन ने स्टोन क्रेशर लगाने पर रोक नहीं लगाई तो वह पंचायत की तरफ से अदालत का दरवाजा खटखटा कर स्टोन क्रेशर की परमिशन को निरस्त करने की मांग करेंगे।

विधायक के बोल

विधायक पवन काजल नें ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह शीघ्र ही स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्या का स्थाई समाधान करवाएंगे।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि रूमेल सिंह, सरूप सिंह, अमर सिंह, हाकम सिंह, विक्रांत, पुरुषोत्तम लाल, मनोज, संजय, विनय, देश राज, बच्चन सिंह, कुलतार सिंह, मदन लाल भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...