ठेकेदार द्वारा सरेआम मिट्टी में डाली जा रही कोलतार,विभाग बना मूकदर्शक।

--Advertisement--

गुणवत्ता पर खड़े हो रहे सवालिया निशान , सरकारी खजाने को भी चूना लग रहा

ज्वाली – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन राजा का तालाब, लब, ज्वाली मार्ग पर लोक निर्माण विभाग जवाली के कार्यालय के बाहर कोलतार डालने के कार्य में नियमों को दरकिनार किया गया जिसमें मात्र झाड़ू लगाकर ही काम चलाया गया।

सडक़ की मिट्टी को कंप्रेशर लगाकर साफ करने की मात्र ओपचारिकता ही की गई। सडक़ की धूल को झाड़ू से ही साफ किया गया जोकि पूरी तरह से साफ नहीं हुई तथा इस धूल पर ही ठेकेदार द्वारा कोलतार डाल दी गई।

जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं, वहीं सरकारी खजाने को भी चूना लग रहा है। जब इस बारे में संबंधित जेई को फोन किया गया तो जेई भी मौका पर नहीं था।

जेई ने जबाब दिया कि मैं कार्य पर आ रहा हूं। राजा का तालाब लब, ज्वाली सडक़ का लोक निर्माण विभाग जवाली के बाहर ही उक्त हिस्सा पिछले करीबन छह माह से काफी खस्ताहालत था जिस पर गड्ढे ही गड्ढे पड़ चुके थे।

पहले विभाग ने इन गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया तथा अब गड्ढों में डाली इस मिट्टी को झाड़ू से साफ कर उस पर ही कोलतार डाल दी गई। इस कार्य को लेकर जनता में भारी रोष है।

लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार से मांग की है कि इसकी जांच करवाई जाए।

अधिशाषी अभियंता रवि भूषण ने क्या कहा

लोक निर्माण विभाग ज्वाली के अधिशाषी अभियंता रवि भूषण ने कहा कि जेई से इस बारे रिपोर्ट ली जाएगी। अगर कोई कोताही पाई गई तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा इस कार्य को देख रहे विभागीय कर्मी पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...