गैलेक्सी के बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया मातृ दिवस

--Advertisement--

गैलेक्सी के बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास से मनाया मातृ दिवस।

नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया 

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल नगरोटा सूरियाँ के बच्चों द्वारा मातृ दिवस बहुत जोश और खुशी से मनाया गया । जिसमें बच्चों ने अपनी कविताओं, चित्रों, तथा कार्ड आदि द्वारा अपनी-अपनी माँ के प्रति प्रेम भावना व्यक्त की।

स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉक्टर गुलशन कुमार और प्रबंधक निर्देशिका किरण वैद्य जी ने बच्चों को समझाया कि माँ की जगह इस संसार में और कोई नहीं ले सकता । इसलिए सभी बच्चों को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए ।

इसके साथ ही स्कूल प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा जी ने भी अपनी कविता के कुछ इन शब्दों के साथ बच्चों को संदेश दिया-:

जिंदगी की पहली गुरु भी माँ

जिंदगी की पहली दोस्त भी माँ

जिंदगी भी माँ

क्योंकि जिंदगी देने वाली भी माँ

सब कह रहे हैं आज माँ का दिन है पर

आप यह बताओ कि वह कौन सा दिन है जो माँ के बिन है?

गैलेक्सी परिवार की तरफ़ से सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएँ ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...