शहीद अरविन्द कुमार: पत्नी बिंदू बोलीं- शहीद पति ने दिया सबसे महंगा तोहफा, अब तिरंगा ही होगा मेरे जीवन का साया

--Advertisement--
हिम खबर डेस्क
अब तिरंगा ही मेरे जीवन का साया होगा। मैं अपना सारा जीवन इस तिरंगे के साए में ही गुजारूंगी। रविवार को शहीद अरविंद की पत्नी बिंदु देवी बलहा के श्मशान घाट पर रोते हुए यह कह रही थीं। उन्होंने कहा कि शहीद पति ने मुझे दुनिया का सबसे महंगा और आखिरी तोहफा दिया है। माता निर्मला देवी भी श्मशानघाट पर बेटे के बचपन की बातें याद कर रही थीं।
Martyr Arvind Kumar wife Bindu Devi emotional words during cremation

 

माहौल इतना गमगीन था कि हर किसी की भी आंख नम थी। इलाके में यह पहला मौका था, जब इतनी संख्या में श्मशानघाट पर औरतों की मौजूदगी रही हो। शहीद अरविंद की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग पहुंचे थे। पत्नी, माता और गांव की औरतें भी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं।
Martyr Arvind Kumar wife Bindu Devi emotional words during cremation

शहीद के ताबूत से तिरंगा हटाया गया और उसे सम्मानपूर्वक पत्नी बिंदु को सौंपा गया तो बिंदु तिरंगे को सीने से लगाकर रोते हुए कह रही थीं कि शहीद अरविंद का यह सबसे महंगा और अंतिम तोहफा है। इसे वह जीवन भर साथ रखेंगी। देश की रक्षा में शहादत किसी को ही नसीब होती है।

Martyr Arvind Kumar wife Bindu Devi emotional words during cremation

बिंदु के कंधों पर आई दो नन्हीं बेटियों और बूढ़े सास-ससुर की जिम्मेदारी- 

शहीद की पत्नी बिंदु देवी को क्या पता था कि उसने पांच साल पहले जिस अरविंद के साथ जीवन भर जीने-मरने की कसमें खाई थीं, वह उससे इस तरह चला जाएगा। पत्नी बिंदु के सामने पहाड़ सी जिंदगी है।
Martyr Arvind Kumar wife Bindu Devi emotional words during cremation

दो नन्हीं बेटियों की परवरिश का भी जिम्मा है। बूढ़े और बीमार सास-ससुर का भी सहारा बनना है। बीते दो दिन से भूखे-प्यासी फफक-फफक कर रोती शहीद की पत्नी और माता ने श्मशानघाट पर मौजूद लोगों को भी बिलखने पर मजबूर कर दिया। आसपास के गांवों की सैकड़ों महिलाएं भी शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...