मरहोग सम्पर्क सड़क बनेगी 1करोड़ 40 लाख में‌- राम लाल ठाकुर

--Advertisement--

मरहोग सम्पर्क सड़क बनेगी 1करोड़ 40 लाख में… राम लाल ठाकुर

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत कोठिपुरा के अंतर्गत एन एच 205 से मरहोग संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर विधिवत निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उक्त निर्माण कार्य पर एक करोड़ चालीस लाख अठारह हज़ार रुपए की धनराशि खर्च होगी।

राम लाल ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सड़क मार्ग की मांग लंबे समय से जनता कर रही थी। और शीघ्र ही निर्माण कार्य को पुरा करके सड़क जनता को समर्पित कर दी जायेगी।

स्थानीय लाभांवित जनता को इस अवसर बधाई देते हुए राम लाल ने जनता से विभाग का सहयोग करने की भी बात की।

भूमि पूजन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि विधायक रहते उन्होंने श्री नैना देवी जी विधान सभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं की डीपीआर तैयार करवाई और साथ ही विभागीय औपचारिकताओं को भी निजी रुचि लेकर पूरा करवाया।

समय रहते इन योजनाओं हेतु पर्याप्त धन राशि की व्यवस्था भी करवाई। अब इनमे से बहुत सी योजनाओं का कार्य शुरू होगा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरपाल ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता गुरमिंदर् राणा, श्याम लाल चौधरी, कोठिपुरा पंचायत प्रधान पिंकी देवी, राजपुरा पंचायत की प्रधान हेमा ठाकुर, दीपक ठाकुर, सरवन ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, किरपा राम, राम दयाल, प्रेम सहगल, इत्यादि गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...