पालमपुर – नवीन शर्मा
दिनांक 20.02 .2023 को जारी प्रैस नोट के अनुसार बाल विकास परियोजना पंचरुखी के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र चकवन (पंचायत अंद्रेटा) व टिक्कर (पंचायत टिक्कर) में एक-एक पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का
तथा आंगनवाड़ी केंद्र अंबोटू ( पंचायत कैलाशपुर ) ,सरसोवा-II ( पंचायत पढियारखर ) , समरियाल (पंचायत चंदरोपा ) व मटट ( पंचायत सुंगल) में एक-एक पद आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद को भरने हेतु साक्षात्कार जो कि दिनांक 23.03. 2023 को लिए जाने निश्चित किए गए थे, प्रशासनिक कारणों से आगामी तिथि निर्धारित होने तक स्थगित किये जाते हैं।
अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस पर बाल विकास परियोजना अधिकारी पंचरुखी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

