रेहलू-ठंबा मार्ग से नहीं उठा बरसात का मलबा, लोगों ने दी धरने की चेतावनी

--Advertisement--

Image

लाक निर्माण विभाग की लापरवाही से जनता आए दिन झेल रही दिक्कतें

शाहपुर – नितिश पठानियां

पिछले बरसात के समय में गिरे ल्हासे और सडक़ों के किनारे टूटी वटमेंट में मिट्टी तक न डालने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के संपर्क मार्गों में जाने वाले वाहन चालकों ही नहीं पैदल चलने वाले राहगीरों को भी ऐसी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है।

शाहपुर क्षेत्र के रेहलू-ठंबा, दरगेला, भटेच्छ, डढंब मार्ग पर ऐसा कई जगह देखने को मिला है। सडक़ पर बने गड्डे भी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, जिससे अब अब लोग लोक निर्माण विभाग की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

रेहलू-ठंबा मार्ग पर शुरुआत में ही पिछली बरसात में एक ल्हासा गिर गया था, जिसके चलते सडक़ मार्ग आधा रह गया, वह अभी तक नहीं उठाया गया है। इतना ही नहीं, नालियों का पानी सडक़ पर बह रहा है, जिसके चलते आसपास की सडक़ भी बुरी तरह से खतिग्रस्त हो गई है।

हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों ही नहीं पैदल चलने वालों को भी परेशान होना पड़ रहा है। सडक़ों किनारे बनी वटमेंट की मिट्टी बरसात में वह जाने से बने गड्डों को भरने के लिए भी आज तक जहमत नहीं उठाई गई है, जिससे छोट़ी सडक़ों में पास देना मुश्किल हो जाता है।

बरसात के बाद सडक़ के कुछ हिस्से में उगी झाडिय़ों को भी अभी तक साफ नहीं करवाया गया है, जिससे वाहनों सहित पैदल चलने वालों को भी सडक़ में घुस चुकी झाडियों में निकलना कठिन हो जाता है।

दरगेला-भटेच्छ-डढंब सडक़ पर बने गड्डे इतने गहरा गए हैं कि उनमें कोलतार क्या मिट्टी भी नहीं डाली जा रही, जिससे लोगों में सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है। अब लोगों ने इस मसले पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर आफिस व डीसी आफिस में धरना देने का चेतावनी दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...