एक मिनट के लिए थम गई सांसें; गगरेट में कई लोगों को छू कर निकल गई मौत

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला के गगरेट कस्बे में बुधवार सुबह मौत कई लोगों को छू कर निकल गई। टाइल्स से लोड ट्रेलर पर सवार होकर आई मौत को जिसने भी देखा, उसकी सांसे थम गईं।

बेकाबू ट्रेलर ने पहले एक बस को टक्कर मारी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गगरेट के पास मैदान में पलट गया। ट्रेलर के पलटने से चंद मिनट पहले ही बच्चे मैदान से स्कूल में दाखिल हुए थे।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रेलर चालक की मानें तो ट्रेलर की अचानक ब्रेक फेल हो गई। अगर ये ट्रेलर चंद मीटर और आगे आ जाता, तो गगरेट का भीड़भाड़ वाला मुख्य चौक मानव रक्त से लाल हो जाता।

यह पहला मौका नहीं जब इसी खूनी मोड़ पर ऐसा हादसा हुआ हो। इस हादसे में ट्रेलर चालक मामूली रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...