वोल्वो बस सवार युवक से पकड़ा 10.25 ग्राम चिट्टा

--Advertisement--

Image

दिल्ली से मनाली जा रही प्राइवेट वोल्वो बस में पुलिस को मिली सफलता।

मंडी – नरेश कुमार 

मंडी जिला पुलिस की स्पैशल इंवेस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) ने मंडी शहर के बाईपास में एक युवक से 10.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकरआरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वीरवार को एसआईयू टीम हैड कांस्टेबल टेक चंद के नेतृत्व में मंडी शहर के बाईपास सड़क पर गश्त पर थी।

इस बीच दिल्ली से मनाली जा रही प्राइवेट वोल्वो बस को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान बस में बैठे अनिल कुमार (28) पुत्र अत्तर चंद निवासी हल्यातर, डाकघर दसेहड़ा, तहसील बल्ह, जिला मंडी के कब्जे से 10.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...