युवक पर गोली चलाने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, काेर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के भूपपुर में एक युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से तीनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

बता दें कि 21 दिसम्बर की देर शाम को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने भूपपुर में एक युवक के साथ मारपीट कर उस पर देसी कट्टे से फायरिंग की थी, जिसमें एक युवक घायल हो गया था। वारदात के बाद पुलिस टीम ने सीमाओं को सील कर दिया था तथा वारदात स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसमें पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।

पुलिस ने वारदात में शामिल दीपक चौधरी पुत्र बलकार सिंह, साजिद अली उर्फ काका पुत्र शराफत अली व गौरव भंडारी पुत्र अनुराग भंडारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपियों को 26 दिसम्बर तक के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...