दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपए का नुकसान

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

बुधवार रात रोहड़ू तहसील के अंतर्गत लोअर कोटी गांव में स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह ठाकुर का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आगजनी की इस घटना में करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही रोहड़ू से दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। जानकारी है कि घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोअर कोटी निवासी राजेंद्र सिंह ठाकुर के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल तक सड़क न होने की वजह से दमकल वाहन काे डेढ़ किलोमीटर पीछे ही रुकना पड़ा।

वहीं ग्रामीण व अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि पूरा मकान धू-धू कर जल गया और करोड़ों की संपत्ति पल भर में राख हो गई। आग से करोड़ों रुपए का नुक्सान आंका जा रहा है। फ़िलहाल आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...