9-12 माह के शिशुओं को पहली जनवरी को दी जाएगी आईपीवी की डोज

--Advertisement--

Image

मंडी – डॉली चौहान

मंडी जिला में 9-12 माह के शिशुओं को इनएक्टिव पोलियो वायरस की तीसरी खुराक पहली जनवरी 2023 को पिलाई जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी कार्यालय के सभागार में टीकाकरण की टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि नेशनल टीकाकरण अभियान के तहत इनएक्टिव पोलियो वायरस की पहली डोज छह सप्ताह तथा दूसरी डोज 14 सप्ताह के शिशुओं को देने का प्रावधान किया गया है तथा इस अभियान की कड़ी में अब नौ माह के शिशुओं को तीसरी डोज दी जाएगी।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत मंडी जिला में कोई भी पात्र शिशु तीसरी डोज से वंचित नहीं रहे इस के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएं ताकि टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि दिसंबर, 2023 तक खसरा, रूबैला उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। पांच वर्ष के सभी बच्चों का एमआर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए इसके अतिरिक्त सभी मरीज, जिनमें बुखार के साथ-साथ शरीर पर निशान पाए जाएं, उनकी खसरा व रूबैला की जांच सुनिश्चित की जाए।

इससे पहले जिला टीकारण अधिकारी डॉ अनुराधा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए इनएक्टिव पोलियो वायरस टीकाकरण अभियान तथा एमआर टीकाकरण अभियान की तैयारियों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...