84 वर्षीय वृद्ध महिला को चिट्टा मामले में 50 हजार में मिली जमानत, जानें पूरा मामला

--Advertisement--

84 वर्षीय वृद्ध महिला को चिट्टा मामले में 50 हजार में मिली जमानत, जानें पूरा मामला

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी में एनडीपीएस के मामले में 84 वर्षीय आरोपी वृद्ध महिला को जिला एवं सत्र न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई है। आरोपी पार्वती निवासी डाउनडेल, फागली, शिमला की रहने वाली है। एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश ने उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। अदालत में जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने के बाद उसे 50 हजार रुपये में जमानत मिल गई है।

बता दे कि 5 नवंबर 2024 का एनडीपीएस का यह मामला बालूगंज थाना क्षेत्र का है। स्पेशल सेल की एक टीम ने शोघी बैरियर में नाका लगाया था। रात करीब 10:30 बजे पावंटा साहिब से शिमला आ रही एचआरटीसी बस को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें सुमन, रितिक और पार्वती देवी सवार थे। इनके कब्जे से 8.330 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद से आरोपी न्यायिक हिरासत पर कैथू जेल में बंद हैं।

उधर, अदालत ने मामले के अन्य आरोपी/याचिकाकर्ता रितिक की दायर जमानत याचिका को भी स्वीकार कर लिया। उसे भी न्यायालय की संतुष्टि के लिए 50 हजार की राशि के निजी मुचलके और समान राशि के एक जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहाई के आदेश दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...