टक्कर के बाद बाइक सवार के पेट पर चढ़ा बस का टायर, दर्दनाक मौत

--Advertisement--

टक्कर के बाद बाइक सवार के पेट पर चढ़ा बस का टायर, दर्दनाक मौत

सोलन – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बद्दी के तहत सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी सोलन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही वह लाल बत्ती चौक के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी, जिससे में सड़क पर गिर गया और इस दौरान बस का टायर बाइक सवार के पेट पर चढ़ गया।

हादसे के तुरंत बाद घायल प्रवीण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जिला पुलिस बद्दी के एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...