
लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता
11 केवी लाईन के जरूरी मुरम्मत व रखरखाव के लिए उप-मंडल लपियाणा के अंत्रगत आने वाली 11 केवी फीडर सलोल व वौहडक्वालू के अन्तर्गत आने वाले गावों सलोल, भौरवल्ली, सलवाना, झीरवल्ला, तरखानकड़, बासी, चतरेटा, ततवानी, कोठडू, आदि गांवों में 7 व 8 जून को दो दिन विद्युत आपूर्ति सुबह 09.00 बजे से लेकर शाम कार्य समाप्त होने तक बन्द रहेगी।
मौसम खराब ने वजह से इस कार्य को अगले दिन किया जाएगा। ये जानकारी कुन्दन सिंह सहायक अभियन्ता विधुत उप मण्डल लपियाणा द्वारा दी गई है। उन्हों ने लोगों से इस कार्य में सहयोग देने की अपील की है।
