7 पेयजल योजनाओं को स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय कमेटी को भेजने का किया अनुमोदन

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में आज जिला जल स्वच्छता मिशन अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय स्कीम स्वीकृति कमेटी (डीएलएसएससी ) बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में चंबा ,सलूणी और तीसा जल शक्ति मंडलों के तहत 153 करोड़ 93 लाख रुपयों की लागत से निर्मित होने वाली विभिन्न 7 पेयजल योजनाओं का अनुमोदन कर इन योजनाओं का खाका राज्य स्तरीय स्कीम स्वीकृत कमेटी को स्वीकृति हेतु भेजा गया ।

उपायुक्त ने बताया कि इन योजनाओं में जल शक्ति मंडल चंबा के तहत एक योजना, जनशक्ति मंडल सलूनी के तहत 4 तथा जल शक्ति मंडल तीसा की दो योजनाओं को सम्मिलित है ।

उन्होंने यह भी बताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से जिला की 45 ग्राम पंचायतों में 76315 आबादी को लाभ मिलेगा । इसके तहत 125 मुहाल गांव के 1012 उप गांव व 14508 घरों को बेहतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी ।

बैठक में अधिशासी अभियंता जल शक्ति एवं कमेटी के विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...