6 किलो 528 ग्राम चरस संग यूपी का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

जिला कुल्लू के बजौरा में भुंतर पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश के एक युवक से 6 किलो 528 ग्राम चरस बरामद की है। वही पुलिस की टीम ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है अब उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस की टीम द्वारा बजौरा में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भुंतर की ओर से एक हो वोल्वो बस आई। पुलिस जब वोल्वो बस में सवार लोगों की जांच कर रही थी तो बस में सवार एक युवक घबरा गया।

पुलिस को युवक की हरकतों पर शक हुआ और शक के आधार पर जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से यह चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि युवक की पहचान कुशविंद निवासी बांदा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

अब युवक को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उनका कहना है कि युवक से चरस के मुख्य तस्कर के बारे में भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो चरस किससे खरीद कर लाया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...