55 लाख की गैस चोरी करने वाले के गिरेबान तक पहुंची खाकी

--Advertisement--

Image

सोलन, 25 जुलाई – जीवन वर्मा

हिमाचल प्रदेश की बद्दी पुलिस 55 लाख की गैस चोरी करने वाले शातिर के गिरेबान तक पहुंच गई है। पुलिस को ये कामयाबी 11 दिन बाद हासिल हुई है। दरअसल, हरियाणा के रोहतक के रहने वाले विशाल गोयल ने आईपीसी की धारा-407 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया।

इसके मुताबिक पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला ड्राइवर 6 जुलाई को गाजियाबाद से टैंकर में गैस भरकर गैस प्लांट बद्दी पहुंचा था। 8 जुलाई को चतुराई से टैंक में लगे जीपीएस को ठप कर दिया। साथ ही अपना फोन भी बंद कर दिया। इसके बाद वो गैस टैंकर को लेकर फरार हो गया।

गैस टैंकर की कुल कीमत 55 लाख आंकी गई। एसपी मोहित चावला ने चोर के गिरेबान तक पहुंचने के लिए डीएसपी नवदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। साइबर सैल के कर्मचारियों के साथ मिलकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। अथक प्रयासों के उपरांत मामले में संलिप्त एक आरोपी अमरजीत उर्फ लाडी को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर जल्द ही टैंकर को खोज निकाला जाएगा। साथ ही यह  भी पता लगाया जाएगा कि टैंकर से गैस को कहां बेचा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्य आरोपी गुरजेंट को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी ने स्थानीय ट्रक व बस ऑपरटरों से आग्रह किया है कि किसी भी चालक को गाड़ी पर रखने से पहले उसकी गहनता से तस्दीक करवा लें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...