52 ग्राम हेरोइन सहित हिरासत में लिए चार लोग

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

जिला कुल्लू के भुंतर थाना के तहत हाथीथान में तस्करों से पुलिस ने 52 ग्राम हेरोइन बरामद कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें संलिप्त दो व्यक्ति और दो युवती शामिल है। इनकी पहचान 48 वर्षीय देवराज पुत्र शिवराम निवासी डोहलुनाला डाकघर डोभी जिला कुल्लू, 41 वर्षीय कालू राम निवासी गांव पराछा डाकघर डोभी जिला कुल्लू, 21 वर्षीय आशु ठाकुर पुत्री प्रेम सिंह गांव व डाकघर लोरन तहसील जिला कुल्लू, 27 वर्षीय सपना शर्मा पत्नी रोहित शर्मा निवासी मशयाणा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि वीरवार को थाना भुंतर के तहत गश्त के दौरान हाथीथान चौक पर पुलिस ने एक गाड़ी कार नंबर एचपी. 34बी- 0 641 की तलाशी के लिए रोका तो उसमें सवार लोग पुलिस को देखकर घबरा गए। शक के आधार पर तलाशी ली तो उसमें सवार चार लोगों के कब्जे से 52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गु़रदेव शर्मा ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपित कालू राम है जिसकी पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी। पुलिस ने मारूति कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21,25 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि हेराइन कहां से लाई और कहां ले जाने की योजना थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...