हरिपुर – निशा ठाकुर
पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के अंतर्गत एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिस युवक ने यह कृत्य किया है वह भी नाबालिग है और उसी गांव का बताया जा रहा है।
शिकायत मिलने के बाद हरिपुर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बच्ची की माता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर के नजदीक के एक युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।
पुलिस द्वारा बच्ची का मैडीकल करवा कर आगामी जांच जारी है। एस.पी. कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया है।

