432 दिन बाद करूणामूलक संघ का अनशन खत्म, कुछ मांगे पूरी तो कुछ अब भी अधूरी

--Advertisement--

Image

शिमला, 04 अक्टूबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के इतिहास में संभवत: सबसे लंबे समय तक चली क्रमिक अनशन 432 दिन बाद खत्म हो गई है। करुणामूलक आश्रित संघ ने क्लास सी और क्लास दो में करुणामूलक आधार पर भर्तियों की मांग को लेकर अनशन शुरू की थी।

सरकार ने करुणामूलक आश्रितों के लिए क्लास डी में भर्ती को मंजूरी तो दी, लेकिन क्लास सी में भर्ती की मांग अभी अधूरी ही है। बावजूद इसके करूणामूलक संघ ने अब क्रमिक अनशन खत्म करने का फैसला ले लिया है।
करूणामूलक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सरकार ने क्लास डी में करुणामूलक आश्रितों की भर्ती को अनुमति दे दी है, लेकिन क्लास सी में भर्ती अभी भी लंबित है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने क्लास सी में भर्ती करने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब करूणामूलक संघ के लोगों ने क्रमिक अनशन को खत्म करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि अभी भी उन्हें उम्मीद है कि सरकार चुनाव के बाद एक बार फिर क्लास सी में भर्ती को लेकर विचार करेगी, ताकि करुणामूलक आश्रितों को राहत दी जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...