4.200 किलोग्राम चूरा पोस्त सहित कार चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

जनपद में पुलिस ने 4.200 किलोग्राम भुक्की सहित कार चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि सोलन पुलिस की एसआईयू टीम गश्त पर थी।

इसी दौरान एसआईयू टीम को सूचना मिली की एक कार (HR30k-2111) जाबली की तरफ से सोलन आ रही थी।  पुलिस ने रबोने में नाके के दौरान कार को रोका। चैकिंग पर कार की डिक्की से 4.200 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।

पूछताछ के दौरान कार चालक की पहचान महिपाल (46) पुत्र फकीरचंद निवासी पुलेवाल तहसील नारायणगढ़ जिला अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...