32 मील से चंडीगढ़ जा रही सीटीयू की बस पलटी, सवारियों को आई चोटें, अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिला मुख्यालय के समीपवर्ती पनोह में चंडीगढ़-धर्मशाला हाई-वे पर मंगलवार सुबह पेश आए सडक़ हादसे में सीटीयू की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में कुछ यात्री आंशिक रूप से घायल हुए हैं।

गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के दौरान बस में करीब 8 से 9 यात्री सवार थे। घायल यात्रियों को उपचार के लिए रीजनल अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बस का स्किड होना बताया जा रहा है। पुलिस बस के चालक परिचालक समेत बस में सवार यात्रियों के बयान कलमबद्ध कर रही है। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने फौरन हादसा ग्रस्त बस में से यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं डीएसपी हरोली अनिल पटियाल का कहना है कि पुलिस ने हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी है। बस में सवार यात्रियों, चश्मदीदों और बस के ड्राइवर, कंडक्टर के बयान दर्ज किए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि हादसे का प्रथम दृष्टया कारण बारिश के चलते सड़क पर स्किड होना माना जा रहा है। जांच में हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।

वहीं इस स्थान पर बार-बार हादसे होने के सवाल पर डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच करेगी और अगर जरूरी हुआ तो इसे ब्लैक स्पॉट चिन्हित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...