32 मील -रानीताल रूट पर निजी बस बंद होने से यात्री बेहाल

--Advertisement--

करीबन 1 घंटा 25 मिंट तक कोई बस नहीं, जल्द बस चलाई जाए, नहीं तो रूट कैंसिल कर सरकारी बस सेवा शुरू की जाए।

32 मील/ शाहपुर – अमित शर्मा

32 मील से रानीताल चलने बाली निजी बस शिवालिक एनएससटीसी जो इन दिनों बंद है।बस बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं यात्रियों व स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों ने बताया 32 मील से शाम 3:25 पर निजी बस शिवालिक एनएसटीसी चलती थी जोकि करीबन एक महीने से बंद पड़ी हुई है। जिस बजह लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि 2:45 बजे बस 32 मील से रानीताल जाती है उंसके बाद 4:10 बजे बस निकलती है। जिस बजह से करीबन 1 घण्टा 25 मिंट तक अगली बस का इंतजार करना पड़ता है। उंसके बाद भी बस में जगह नहीं मिल पाती क्योंकि बस में पहले से ही सवारियां भरी होती है और खड़े होने तक कि भी बस में जगह नहीं होती है।

उन्होंने बताया कि शिवालिक बस न होने की बजह से उंसके बाद आने बाली बस का इतंजार भी कहाँ किया जाए क्योंकि 32 मील में बैठने के लिए जगह भी नहीं है।

उन्होंने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी धर्मशाला से मांग की है कि या तो इस बस को चलाया जाए अगर न चल सके तो इस बस का रूट परमिट रद्द करके सरकारी बस को जारी किया जाए व परिवहन निगम की बस चलाई जाए ताकि यात्रियों को आवागमन में कोई समस्या न हो।

बस मालिक सचिन चड्डा के बोल

वहीं जब शिवालिक (एनएसटीसी) ट्रांसपोर्ट के मालिक सचिन चड्डा से बात हुई तो उन्होंने बताया कि बस डिस्मेंटल कर दी गई है तथा 25 जनवरी तक नई बस आएगी।

आरटीओ के बोल

वहीं जब क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप से बात हुई तो उन्होंने कहा कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए ट्रांसपोर्ट मालिक को अन्य बस को सम्बंधित रूट पर चलाने के निर्देश दिए जाएगें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...