32 मील के पास दलदल में फंसा ट्रक, वाहनों की लगी लंबी-लंबी लाइने

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 32मील के पास भारी भूस्खलन एवं कीचड़ की बजह से रविवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बंद रहा।। इस कीचड़ में सामान से लदा एक ट्रक फंस गया, जिन्हें फोरलेन कंपनी की जेसीबी की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर यातायात बहाल करवाया गया। कीचड़ इतना था कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद हो जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई।।इस समय पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन का कार्य चला हुआ है, और इस मार्ग पर बनी हुई चट्टानों की खुदाई की गई है। क्षेत्र में लगातार जारी मानसून की वर्षा से चट्टानें खिसक रही हैं।

इसके साथ ही कोटला बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के किनारे बनी नालियों मे पौधे उग आए हैं एवं नालियां कीचड़ एवं मिटटी से भरी हुई है, पिछले कई वर्षों से इन नालियों की साफ सफाई नहीं हुई है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग ने नाले का रूप धर लिया है।

कोटला बाजार में सड़क के किनारे नालिया बंद होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर वह रहा है और सीधा खेलकूद मैदान में जा रहा है जिससे यहां पर तालाब बना हुआ है । और प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बगलामुखी मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

स्थानीय दुकानदारों ने विभाग से मांग की है कोटला बाजार की बंद पड़ी नालियों और बाजार में सड़क पर पड़े गड्ढों की तुरंत मरम्मत की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...