300 मीटर खाई में गिरी जीप, 34 वर्षीय मां व 11 वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

Image

मंडी, 06 जून – डॉली चौहान

शादी समारोह से वापिस लौटे परिवार पर, घर पहुंचने से पहले ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पधर उपमंडल के कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार शादी समारोह में शामिल होने नगरोटा गया हुआ था।

रात करीब 1 बजे ये लोग वापिस अपने घर पहुंचे। जैसे ही चालक ने जीप को खड़ा किया और बाहर उतरा, वैसे ही जीप खुद ही चलने लग गई और लुढ़क कर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में 34 वर्षीय गुड्डी देवी और उसके 11 वर्षीय बेटे ईशान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गाड़ी में सवार गुड्डी देवी की बेटी और एक अन्य युवती भी घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती करवाया गया है।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे। वहीं पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...