27 वर्षीय विवाहिता को फेसबुक पर दोस्ती पड़ी महंगी, युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिला के अंतर्गत बल्ह क्षेत्र में फेसबुक पर हुई दोस्ती में एक 27 वर्षीय विवाहिता के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला के पुलिस थाना बल्ह के तहत पीड़ित युवती ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार पीड़ित महिला दो वर्ष पूर्व फेसबुक पर आरोपी अंशुल पुत्र रमेश के साथ संपर्क में आई थी। पीड़िता का पति पेशे से चालक होने के कारण घर से बाहर रहता था। आरोपी कई बार पीड़ित महिला के घर भी आ चुका था।

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार बीते 28 मार्च को आरोपी रात के समय उसके घर आया और महिला की मंजूरी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहाँ कि पुलिस थाना बल्ह के तहत एक विवाहित महिला से उसके साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...