26 जनवरी से सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे SMC अध्यापक, क्रमिक अनशन की दी चेतावनी

--Advertisement--

शिमला, 16 जनवरी – नितिश पठानियां

एसएमसी अध्यापकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। SMC अध्यापक संघ ने 26 जनवरी से क्रमिक अनशन की चेतावनी देते हुए सरकार से मांग की है कि अगर सरकार ने 25 जनवरी तक नियमित करने को लेकर फैसला नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को उग्र किया जाएगा। एसएमसी अध्यापक क्लासों का बहिष्कार करने के साथ-साथ परिवार सहित सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।

SMC अध्यापक संघ ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि अध्यापकों को नियमित करने को लेकर बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट अभी तक सरकार को नहीं सौंपी है। 31 दिसंबर तक डेडलाइन दी गई जो अब पुरी हो गई है। आज स्थितियां ऐसी बनी हुई है कि 20 फीसदी अध्यापक उम्र पूरा होने पर बिना नियमित हुए ही सेवानिवृत होने वाले हैं।

एसएमसी दुर्गम इलाकों में कम पैसे पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिससे परिवार का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है। एसएमसी अध्यापकों ने सरकार से कई बार नियमित करने की गुहार लगाई है लेकिन सरकार आर्थिक स्थिति का हवाला देकर बार-बार मामले को लटकाने का प्रयास कर रही है जो अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...