25 फरवरी को द्रमन में होगी पूर्व सैनिकों की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा
शाहपुर – नितिश पठानियां
पूर्व सैनिकों की बैठक 25 फरवरी को द्रमन के सात्विक पैलेस में होगी। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व सैनिक, विधवा, वीर नारियां, माता बहनें और कोई भी आम नागरिक शामिल हो सकता है।
बैठक में पालमपुर से संबद्ध रखने वाले मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा (एवीएसएम, वीएसएम, और एसएम से सम्मानित) मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
गौर हो कि मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा के पिता सूवेदार अजीत सिंह राणा भी सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत हुए हैं।
इस बैठक को लेकर पूर्व सैनिक मेजर कुलदीप बलौरिया, जन्मेज सिंह, अमर सिंह, हरनाम सिंह, सुरिंदर पटियाल और गोविंद सिंह ने बताया कि मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा ने जिला चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव में लड़ने के लिए आवेदन किया है।
शाहपुर के पूर्व सैनिकों ने बताया कि अगर कांग्रेस पार्टी मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा को जिला चंबा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से टिकट देती है तो दोनों जिला के पूर्व सैनिक उन्हें अपना समर्थन करेंगे।
धर्मवीर सिंह राणा ने लगभग 40 साल से देश सेवा की है। वह चार साल तक हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भी रहे। उनकी ईमानदार छवि से हर पूर्व सैनिक और आम जनता परिचित है।
वह पूर्व सैनिकों की हर समस्याओं से भली भांति परिचित हैं। अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो निश्चित ही वह सीट जीतकर कांग्रेस पार्टी की झोली में डाल सकते हैं।
शाहपुर के पूर्व सैनिकों ने बताया कि मेजर जनरल धर्मवीर सिंह राणा पूर्व सैनिकों कि एमएसपी, उच्च क्षेत्रीय अलाउंस, दिव्यांगता पेंशन, विडो पेंशन, हिमाचल में सीएसडी डिपो खोलना और अन्य वेतन संबधी विसंगतियां काफी समय से चली आ रहीं हैं।
पूर्व सैनिकों ने इन समस्याओ के बारे में विभिन्न मंचों के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया है। इसके बाबजूद हमारी समस्याओं पर विचार नहीं किया जा रहा है। अगर पूर्व सैनिकों का नेता लोकसभा में पहुंचता है तो तभी इस समस्याओं का समाधान हो सकता है।
इसलिए जिला चंबा और कांगड़ा के पूर्व मेजर जनरल धर्मवीरवीर सिंह राणा को लोकसभा में पहुंचाएंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने रखेंगे।
अतः जिला चंबा और कांगड़ा के पूर्व सैनिकों से अपील है कि वह इस बैठक में शामिल होकर मेजर जनरल धारवीर सिंह राणा को अपना समर्थन दें।

